Site icon Dainik Savera Times

प्रचार पाना और झूठ बोलना केजरीवाल के डीएनए में है: यादव

नयी दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंचालक मोहन भागवत को पत्र लिखने को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा है कि हर काम को इवेंट बनाना, प्रचार पाना और झूठ बोलना केजरीवाल के डीएनए में है।

यादव ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल ने भागवत को पत्र लिखकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोट खरीदने के लिए लोगों को पैसे बांट रही है, ऐसा करना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, लेकिन केजरीवाल खुद भाजपा की तरह ही काम कर रहे हैं।

ये भी देखें : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकली ENO-कॉफी बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Exit mobile version