Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनता को कर्ज में डुबाकर देश का भला नहीं कर रही सरकार : Priyanka Gandhi

March 30, 2024

जनता को कर्ज में डुबाकर देश का भला नहीं कर रही सरकार : Priyanka Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर देश के आम नागरिकों भारी कर्ज में डूबने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब देश की जनता का भला नहीं हो रहा है तो उन पर कर्ज में क्यों थोपा जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा, कि पिछले 10 वर्ष में अकेले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश का कर्ज बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया है। इनकी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया बीते 10 साल में। आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज बनता है।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा, कि यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा। क्या बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा हुईं या दरअसल नौकरियां तो गायब हो गईं। क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई। क्या स्कूल और अस्पताल चमक उठे। सार्वजनिक क्षेत्र मजबूत हुआ या कमजोर कर दिया गया। क्या बड़ी-बड़ी फ़ैक्ट्रियां और उद्योग लगाए गए।

प्रियंका गांधी ने कहा, कि अगर ऐसा नहीं हुआ, अगर अर्थव्यवस्था के कोर सेक्टर्स में बदहाली देखी जा रही है, अगर श्रम शक्ति में गिरावट आई है,अगर छोटे-मध्यम कारोबार तबाह कर दिए गए – तो आखिर यह पैसा गया कहां। किसके ऊपर खर्च हुआ? इसमें कितना पैसा बट्टेखाते में गया। बड़े-बड़े खरबपतियों की कर्जमाफी में कितना पैसा गया। अब सरकार नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है तो सवाल उठता है कि पिछले 10 साल आम जनता को राहत मिलने की बजाय जब बेरोजगारी, महंगाई आर्थिक तंगी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है तो भला भाजपा सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें