Site icon Dainik Savera Times

ऑटो चालकों के लिए खुशखबरी; सरकार कराएगी 10 लाख रुपये का जीवन बीमा: केजरीवाल

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बनने पर ऑटो चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया जाएगा।

केजरीवाल ने आज कहा,“ दिल्ली में सरकार बनने के बाद हर ऑटोवाले का 10 लाख का जीवन बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया जाएगा। ऑटोवाले को बेटी की शादी करने के लिए एक लाख रुपए, वर्दी के लिए साल में दो बार 2500 रुपए दिए जाएंगे और बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च हमारी सरकार उठाएगी। इसके साथ ही ऑटोवालों की मांग पर “पूछो एप” को दोबारा शुरू किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पहला चुनाव जिताने में ऑटोवालों ने बहुत सहयोग दिया था। यकीन है कि इस बार भी अपनी हर सवारी को ‘आप’को वोट देने के लिए तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा,“ मुझे याद है कि हमें पहला चुनाव जीताने में ऑटो वालों ने बहुत सहयोग किया था। मुझे इस बार भी पूरा यकीन है कि दिल्ली के सारे ऑटोवाले हर सवारी से बात करेंगे। एक ऑटोवाला दिन में 10-15 सवारियों को बैठाता है। तो ऑटोवाला 10-15 लोगों को कंविंस कर सकता है।”

Exit mobile version