Site icon Dainik Savera Times

गृह मंत्री शाह ने सीमा, हवाई अड्डों पर सुरक्षा की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की

नई दिल्ली: भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शाह ने भारत एवं पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के अलावा देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी जायजा लिया। सीमा सुरक्षा बल भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करता है तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश के हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। शाह के साथ बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोंिवद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: April Ekadashi 2026: अप्रैल महीने में इस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Exit mobile version