Site icon Dainik Savera Times

गृह मंत्री शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार शाह रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर भी प्रदान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर भी जाएंगे, जहां वह आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों, स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों से बातचीत करेंगे। वह बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

Exit mobile version