Site icon Dainik Savera Times

IGNOU बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 27 फरवरी 2026 तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

IGNOU invites applications for admission to B.Ed programme

IGNOU invites applications for admission to B.Ed programme

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एड कार्यक्रम में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और पंजीकरण केवल आधिकारिक बी.एड प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि
अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक https://ignou-bed.samarth.edu.in/index.php पोर्टल पर जाकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?
-सबसे पहले उम्मीदवार को पोर्टल पर अपने ईमेल और व्यक्तिगत विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
-निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है।
-हॉल टिकट और अन्य जानकारी

प्रवेश परीक्षा के हॉल टिकट इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले वे अपनी पात्रता की पूरी जांच कर लें। कार्यक्रम की पात्रता, प्रवेश परीक्षा के दिशा-निर्देश, समय-सारिणी और अन्य अपडेट की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट और बी.एड प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करें।

Exit mobile version