Site icon Dainik Savera Times

अवैध तरीके से भारत में एंट्री, बनवाए फर्जी डॉक्यूमेंट, 15 साल बाद हुआ गिरफ्तार

Punjab drug smugglers

Punjab drug smugglers

Illegal Bangladeshi arrested : दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पिछले 15 सालों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान ओहीद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह अवैध रूप से भारत में घुसा था और फर्जी पहचान के सहारे दिल्ली में रह रहा था।

एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड का गठन-
दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम को अवैध प्रवासियों की पहचान करने और इलाके में निगरानी रखने का काम सौंपा गया था।

खुफिया जानकारी पर हुई कार्रवाई-
टीम की गश्त और खुफिया जानकारी जुटाने के प्रयासों के चलते 24 जून को वसंत कुंज इलाके में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए टीम ने संदिग्ध व्यक्ति का पता लगा लिया, जिसने शुरुआत में खुद को ‘मोहम्मद रोहित शेख’ बताया था।

बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकारी-
दिल्ली पुलिस के अनुसार, उसने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया, जिससे पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के नादिया का रहने वाला है। हालांकि, आगे की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और करीब 15 साल पहले किसी अज्ञात व्यक्ति की मदद से भारत में घुसपैठ कर आया था।

मूल बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद-
पुलिस जांच के दौरान आरोपी के पास से उसके मूल बांग्लादेशी दस्तावेज, जैसे राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट बरामद किए गए, जो ‘ओहिद’ के नाम से जारी किए गए थे।

डिपोर्ट करने की कार्रवाई जारी-
सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को वसंत कुंज साउथ थाने में दाखिल किया गया है। दिल्ली पुलिस अब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से बांग्लादेशी नागरिक को निर्वासित करने की कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version