Illegal Bangladeshis arrested : दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 242 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। बाहरी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) मनोज कुमार मीना ने कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाहरी जिले की विदेशी प्रकोष्ठ को गोपनीय सूचना मिली थी कि मंगोलपुरी रेलवे लाइन के आसपास कुछ बांग्लादेशी नागरिक संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर प्रकोष्ठ की एक विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जो पुलिस की मौजूदगी को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें रोका और उनकी जांच शुरू की।
उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने बाहरी जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी तेज कर दी। इस अभियान में मंगोलपुरी और आसपास के इलाकों से कुल 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। ये सभी अवैध तरीके से भारत में घुसे थे और यहीं रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इनके दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग किन परिस्थितियों में और कब भारत में घुसे। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनका अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले किसी संगठित नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध प्रवास को पूरी तरह से रोका जा सके। बाहरी जिला पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...