Site icon Dainik Savera Times

Indigo में बड़ा बदलाव: CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया बने अंतरिम प्रमुख

indigo-ceo-peter-elbers-resigns

indigo-ceo-peter-elbers-resigns

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक IndiGo में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। जब तक नया सीईओ नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) राहुल भाटिया  एयरलाइन के संचालन की अंतरिम जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस्तीफे के पीछे की संभावित वजह

हाल के महीनों में इंडिगो कई समस्याओं से जूझ रही थी। पिछले 3 महीनों में ऑपरेशन में भारी अव्यवस्था। कई उड़ानों में तकनीकी और शेड्यूलिंग समस्याएँ। लाखों यात्रियों को परेशानी। विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा भारी जुर्माना। इन प्रशासनिक और नियामक दबावों के बीच नेतृत्व परिवर्तन को कंपनी की रणनीति और संचालन को स्थिर करने की कोशिश माना जा रहा है।

कंपनी बोर्ड का बयान

इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo की मूल कंपनी) के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि राहुल भाटिया कंपनी की संस्कृति को मजबूत करने के लिए लौट रहे हैं। ऑपरेशनल उत्कृष्टता बढ़ाने पर जोर रहेगा। यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा देने की प्रतिबद्धता जारी रहेगी।

राहुल भाटिया ने क्या कहा

राहुल भाटिया के अनुसार इंडिगो की स्थापना के 22 वर्षों बाद भी कंपनी के प्रति उनकी मजबूत जिम्मेदारी है। कंपनी का फोकस रहेगा, मजबूत कॉर्पोरेट संस्कृति, सेवा उत्कृष्टता, हितधारकों का भरोसा और वैश्विक स्तर पर सम्मानित एयरलाइन बनना।

Exit mobile version