Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुवैत से हैदराबाद आ रही IndiGo flight को मिली बम से उड़ाने की धमकी

December 2, 2025

कुवैत से हैदराबाद आ रही IndiGo flight को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बीच रास्ते में बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जानकारी के मुताबिक यह धमकी वाला ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन को मिला था। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई और फ्लाइट की सुरक्षा जांच जरूरी समझी गई।

मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
धमकी मिलते ही इंडिगो फ्लाइट को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। FlightRadar24 के मुताबिक यह फ्लाइट एयरबस A321-251NX मॉडल की थी। रात 1:56 बजे कुवैत से उड़ान भरी। सुबह 8:10 बजे मुंबई में सुरक्षित लैंड करवाई गई। लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट और यात्रियों की पूरी जांच की।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब हैदराबाद आने वाली फ्लाइट को धमकी मिली हो। 23 नवंबर को भी बहरीन से हैदराबाद आने वाली एक फ्लाइट को बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उस उड़ान में भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई थी।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। एयरलाइंस और अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें