Dainik Savera Times

IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, देखें लिस्ट

ips

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से शुक्रवार को एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जहां, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, अनुराग कुमार अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में काम करेंगे। वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

सतीश गोलचा को पद से हटाया गया
दिल्ली पुलिस के मौजूदा कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके निर्धारित कार्यकाल से पहले ही पद से हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। नए पुलिस कमिश्नर के कार्यभार संभालने के बाद सतीश गोलचा आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे।

कौन हैं अनुराग कुमार
अनुराग कुमार एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने लंबे पुलिस करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उनके प्रशासनिक अनुभव और सेवा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें देश की राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।

गृह मंत्रालय ने क्या कहा
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उसी दिन से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन वह पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

अब अनुराग कुमार जल्द ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। उनके पदभार ग्रहण करते ही सतीश गोलचा अपनी नई नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे। राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी अब अनुराग कुमार के कंधों पर होगी। उनकी नियुक्ति को दिल्ली पुलिस में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

Exit mobile version