Site icon Dainik Savera Times

जयराम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल का नेता चुनने पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी की एनडीए की संसदीय बैठने में सर्वसम्मति से एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश विकास की नई ऊँचाई छुवेगा। प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मोदी 3.0 बड़े और कड़े फ़ैसले के लिए जाना जाएगा। शपथ ग्रहण के साथ ही के संकल्प पत्र के जनहितकारी लक्ष्यों की प्राप्ति के कार्य शुरू होंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एनडीए की सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने यह बातें कही।

Exit mobile version