Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायु और जल प्रदूषण को कम करने के लिये केजरीवाल ने नहीं किया कोई काम: दीक्षित

January 19, 2025

वायु और जल प्रदूषण को कम करने के लिये केजरीवाल ने नहीं किया कोई काम: दीक्षित

नयी दिल्ली: पूर्व सांसद एवं नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने शनिवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 10 वर्षों को दौरान वायु और जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये कोई काम नहीं किये, जिसके कारण यहां के निवासियों की उम्र 10 से 11 वर्ष कम हो रही है।

दीक्षित ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा, “ प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कोई काम नहीं किया। खतरनाक दमघोटू वायु प्रदूषण और यमुना के प्रदूषित जहरीले पानी के कारण दिल्ली के लोगों की 10-11 वर्ष आयु कम हो रही है, जिसके लिये आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। ”

ये भी पढ़ें :- ‘मणिपुर में जो हिंसा हो रही, उसके लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार’, राहुल गांधी का BJP पर हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें