Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल ने दिल्ली के आम लोगों के दर्द को समझा और उनकी जिंदगी बदल दी: आतिशी

October 6, 2024

केजरीवाल ने दिल्ली के आम लोगों के दर्द को समझा और उनकी जिंदगी बदल दी: आतिशी

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने दिल्ली के आम लोगों के दर्द को समझा और उनकी जिंदगी बदल दी।

सुश्री आतिशी ने रविवार को यहाँ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित ‘जनता की अदालत में केजरीवाल’ सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने 10 सालों में वह कर दिखाया जो बाक़ी सरकारें आजादी के 75 सालों बाद भी नहीं कर सकी। उनकी बदौलत दिल्ली में पिछले 10 साल में 10,000 किमी पानी की पाइपलाइन डली, कच्ची कॉलोनियों में 4200 किमी सीवर लाइनें डली और 5000 किमी से ज़्यादा सड़कें बनी।

उन्होंने कहा कि अपने भाई अरविंद केजरीवाल की बदौलत आज रोजाना 11 लाख से ज़्यादा महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ़्त यात्रा करती है। दिल्ली में जहाँ मोहल्ला क्लिनिक-सरकारी अस्पतालों में 500 रुपये का इलाज हो या 50 लाख का इलाज सब मुफ़्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केजरीवाल के कामों का मुकाबला नहीं कर सकी इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया। दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर अपने बेटे को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल वह व्यक्ति हैं, जो आम आदमी का दर्द समझते है, उनके संघर्ष को समझते है और एक एक करके उनकी समस्याओं का हल किया। दिल्ली वो इकलौता राज्य है, जहाँ तपती गर्मी में भी 24 घंटे बिजली आती है और उसके बाद भी बिजली का बिल जीरो आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें