Site icon Dainik Savera Times

ऐशो-आराम के लिए पंजाब गये केजरीवाल: सचदेवा

नयी दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर जाने को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें (केजरीवाल) को ऐशो आराम तथा खुश भोगने की आदत लग चुकी है, इसलिए वे दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अब अपने लिए एक कुर्सी ढूंढ रहे हैं।

सचदेवा ने बुधवार को कहा कि पंजाब में केजरीवाल विपश्यना नहीं विलासिता के लिए गए हैं, क्योंकि उन्हें पिछले 12 सालों में विलासिता की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा, “आज जिस प्रकार से उनके काफिले का वीडियो सामने आया है, वह उनके आम आदमी होने के दावे को झूठा साबित करता है।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल पिछले 12 सालों से दिल्ली वासियों के टैक्स के पैसों से सत्ता सुख भोग रहे थे, जिसका जवाब आखिरकार जनता ने उन्हें दे दिया, इसलिए अपनी राजनीतिक जमीन खिसकता देख अब वह पंजाब की जनता के कर के पैसों को बर्बाद करने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें :- Bengal Election 2026: ‘महिला CM होने के बावजूद सुरक्षा नहीं’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

Exit mobile version