Site icon Dainik Savera Times

सरकारी घर सहित सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करेंगे केजरीवाल : आप

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद श्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करने का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले से दिल्ली की जनता बहुत दुखी और गुस्से में हैं कि एक ईमानदार मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए अनेकों काम किए। दिल्ली के लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने की जरूरत क्या थी?

Exit mobile version