Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली केजरीवाल, जानिए कहा होगा नया ठिकाना

October 3, 2024

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली केजरीवाल, जानिए कहा होगा नया ठिकाना

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे।

आप के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं को गुरुवार को बताया कि केजरीवाल कल मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले आप के राष्ट्रीय संयोजक ने स्वेच्छा से इस्तीफा देने और बाद आवास खाली करने का फैसला किया है जबकि ऐसा करने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल अस्थायी रूप से एक नए पते पर जा रहे हैं क्योंकि दिल्ली के लोग उन्हें फिर से भारी मतों से चुनकर दिल्ली की सत्ता में लाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘पद छोड़ने और आवास खाली करने का उनका फैसला जनता के जनादेश की पवित्रता में उनके विश्वास को दर्शाता है।’ कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित दिल्ली भर के समर्थकों और शुभचिंतकों ने अरविंद केजरीवाल को अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में ही रहने का फैसला किया है जहां से उन्हें लोगों ने चुना था। अब वह अपने परिवार के साथ नयी दिल्ली में 5, फिरोजशाह रोड पर आप के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल के आवास में रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें