Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नियंत्रण रेखा (LOC) पार से हथियार और गोला बारूद प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है। इस मामले में विस्तृत जारनकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version