Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैनेटरी पैड पर राहुल की फोटो लगाने पर भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो: कांग्रेस

July 5, 2025

सैनेटरी पैड पर राहुल की फोटो लगाने पर भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी-भाजपा सैनेटरी पैड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फोटो छापकर फर्जी वीडियो चला रही है और इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा इसलिए इस मुद्दे पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा “भाजपा और उनके लोग एक फेक वीडियो चला रहे हैं, जिसमें राहुल गांधी जी की फोटो एक सेनेटरी पैड पर लगी हुई है। यह पूरी तरह से फेक है-इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नफरत में इतना गिर गई कि बहन-बेटियों को भी नहीं बख्श रहे हैं और उसको लेकर भी फर्जी न्यूज फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।”

ये भी पढ़ें : ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें