Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद संजय ने भाजपा पर दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया

January 2, 2025

सांसद संजय ने भाजपा पर दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली की मतदाता सूची से पूर्वांचली लोगों के नाम काटने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा हमारे पूर्वांचली भाइयों को निशाना बना रही है, उन्हें बांग्लादेशी और रोहंग्यिा कह रही है। सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया, भाजपा हमारे पूर्वांचली भाइयों को निशाना बना रही है, उन्हें बांग्लादेशी और रोहंग्यिा कह रही है और उनके वोट काटने का काम कर रही है। मैं चुप नहीं रहूंगा। मैं इस अन्याय के खिलाफ सड़कों और संसद में लड़ूंगा। पूर्वांचली पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं जो दशकों से दिल्ली में बसे हैं और शहर में उनकी अच्छी खासी संख्या है।

सिंह ने दावा किया कि शाहदरा, जनकपुरी, पालम, राजाैरी गार्डन, हरि नगर, करावल नगर और मुस्तफाबाद समेत कई इलाकों में भाजपा नेताओं ने पूर्वांचलियों के वोट काटने के लिए आवेदन दिए हैं। उन्होंने कहा, अकेले शाहदरा में 11,000 पूर्वांचली मतदाताओं के नाम (मतदाता सूची से) काटने का लक्षय़ रखा गया था। इसी तरह जनकपुरी में 24 भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4,874 मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया था और तुगलकाबाद में 594 वोट काटने के लिए आवेदन किया गया था। सिंह ने आरोप लगाया कि पालम में नौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1,641 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का अनुरोध किया, जबकि राजाैरी गार्डन में छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने 571 मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की। इससे पहले, भाजपा ने सत्तारूढ़ ‘आप’ पर अवैध रोहंग्यिा और बांग्लादेशियों को दिल्ली में बसने में मदद करने, उन्हें आधिकारिक दस्तावेज मुहैया कराने और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

सिंह ने पूर्वांचलियों के मताधिकार की रक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा, दिल्ली में दशकों से रह रहे ये उत्तर प्रदेश-बिहार के भाई पिछले 30-40 वर्षों से शहर के विकास में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। उनकी आवाज दबाने की ये रणनीति अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारतीय झूठा पार्टी बताया और कहा, जब हमने भाजपा की चालों को उजागर किया, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गलत तरीके से मतों को बढ़ाने और हटाने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारी मुख्यमंत्री (आतिशी) को एक पत्र लिखा है। मुझे आश्चर्य है कि उनमें अब भी किसानों के बारे में बात करने की हिम्मत है। उन्होंने किसानों की अनदेखी की और एमएसपी कानून अब भी लागू नहीं हुआ है। इस पार्टी की वजह से किसान नेता डल्लेवाल जी हड़ताल पर हैं। उन्हीं की वजह से महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को कभी भी किसानों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

ये भी देखें : Stress Relief Tips: रोज़ाना म्यूजिक सुनने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, दूर होंगी ये 5 बड़ी परेशानियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें