Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sunita Williams की धरती पर वापसी के लिए NASA भेज रहा 4 अंतरिक्षयात्री… जानिए क्या करेंगे काम

March 14, 2025

Sunita Williams की धरती पर वापसी के लिए NASA भेज रहा 4 अंतरिक्षयात्री… जानिए क्या करेंगे काम

नेशनल डेस्क : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की धरती पर वापसी का इंतजार और बढ़ गया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से उनकी वापसी के लिए निर्धारित NASA-SpaceX Crew-10 मिशन का लॉन्च तकनीकी समस्या के कारण टाल दिया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

लॉन्च की उलटी गिनती में 45 मिनट की देरी

बता दें कि NASA ने कहा कि मिशन की उलटी गिनती में लगभग 45 मिनट बचे थे, जब तकनीकी समस्या सामने आई। समस्या हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी थी। हालांकि, रॉकेट और अंतरिक्ष यान में सब कुछ ठीक था। अब इस लॉन्च को गुरुवार और शुक्रवार के बीच पुनः प्रयास किया जाएगा। चलिए अब हम जानते हैं कि NASA-SpaceX Crew-10 मिशन में कौन-कौन से अंतरिक्षयात्री शामिल हैं और उनका अनुभव क्या है। जब ये चार अंतरिक्षयात्री स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे, तो सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ अन्य दो अंतरिक्षयात्री धरती पर लौट आएंगे। इस प्रकार, मिशन के चार अंतरिक्षयात्री स्पेस स्टेशन पर आकर काम करेंगे।

1. निकोल एयर्स (Nicole Ayers) – पायलट

अंतरिक्षयात्री निकोल एयर्स NASA द्वारा 2021 में चुनी गई थीं और वह इस मिशन पर पायलट के रूप में काम करेंगी। निकोल ने 2011 में कोलोराडो स्थित अमेरिकी वायु सेना एकेडमी से मैथ्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद ह्यूस्टन में राइस यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटेशनल और एप्लाइड मैथ्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। यह उनका पहला अंतरिक्ष मिशन होगा।

2. ऐनी सी. मैकक्लेन (Anne McClain) – कमांडर

अमेरिकी और NASA की अंतरिक्षयात्री ऐनी सी. मैकक्लेन SpaceX Crew-10 मिशन पर कमांडर होंगी। वह अमेरिकी सेना में कर्नल हैं और एक मास्टर आर्मी एविएटर भी हैं। मैकक्लेन ने 20 से अधिक विमानों में 2,000 घंटे से अधिक उड़ान भरी है। वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम कर चुकी हैं। यह उनके करियर की दूसरी स्पेस फ्लाइट होगी।

3. किरिल पेस्कोव (Kirill Peskov) – मिशन विशेषज्ञ

रूस के किरिल पेस्कोव Roscosmos के अंतरिक्ष यात्री हैं और इस मिशन में मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे। यह उनका पहला अंतरिक्ष मिशन होगा। पेस्कोव ने 2018 में एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चयन प्राप्त किया था और इसके पहले वह एयरलाइंस नॉर्डविंड और इकार के लिए पायलट के रूप में काम कर चुके थे।

4.ओनिशी ताकुया (Onishi Takuya) – मिशन स्पेशलिस्ट

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के अंतरिक्षयात्री ओनिशी ताकुया SpaceX Crew-10 मिशन पर मिशन स्पेशलिस्ट होंगे। ओनिशी ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम किया था और उन्होंने 113 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे। यह उनकी दूसरी स्पेस फ्लाइट होगी।

अन्य जानकारी…

NASA-SpaceX Crew-10 मिशन के दौरान इन अंतरिक्षयात्रियों के पास विभिन्न तरह के अनुभव होंगे। इनमें स्काइडाइविंग, जीरो-ग्रेविटी ट्रेनिंग, स्कूबा डाइविंग और मुश्किल हालतों में जीवित रहने के अनुभव शामिल हैं। जैसे ही ये अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर पहुंचेंगे, सुनीता विलियम्स और उनके साथी धरती पर वापस आ जाएंगे। यह मिशन अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद इन अंतरिक्षयात्रियों को नई चुनौती और उपलब्धियां मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें