Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

NDLS Stampede : मृतकों की लिस्ट आई सामने, मरने वालों में सबसे ज्यादा बिहार के निवासी

February 16, 2025

NDLS Stampede : मृतकों की लिस्ट आई सामने, मरने वालों में सबसे ज्यादा बिहार के निवासी

NDLS Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। मरने वालों में 14 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है। प्रशासन की और से मृतकों की पहचान कर ली गई है। इसमें ज्यादातर बिहार के रहने वाले थे। मृतकों की पूरी लिस्ट भी सामने आई है, यहां देखिये पूरी लिस्ट:

मृतकों की पूरी लिस्ट-

1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार ,,

2. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली ..

3. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

4. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

5. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

6. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

7. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली

8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

9. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा

10. पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली

11. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार

12. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली

13. मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली

15. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार

16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली

18. पूजा कुमारी (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

मृतक के परिजनों के लिए सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। भगदड़ में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रूपए के मुआवजे का ऐलान हुआ है। तो वहीं मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रूपए का ऐलान किया गया है। भगदड़ की घटना के तुरंत बाद प्रयागराज जंक्शन पर RPF के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। रेलवे परिसर और फुट ओवर ब्रिज पर जवान तैनात कर दिए गए है। रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें