Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET : आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

June 18, 2024

NEET : आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा, 24 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी थी। उन्होंने परीक्षा के लिए हर दिन 16 से 18 घंटे की तैयारी की थी। इससे पहले कभी किसी ने यह नहीं सुना था कि किसी ने परीक्षा में सफल होने के लिए रिश्वत दी हो।

भारद्वाज ने बिहार का उदाहरण दिया, जहां कुछ अभ्यर्थियों को पांच मई को परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले ही पटना के निकट एक सुरक्षित मकान में प्रश्नपत्र और उत्तर दिये गये थे। उन्होंने कहा, कुछ विद्यार्थियों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

हम चाहते हैं कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाए और इसकी निगरानी शीर्ष अदालत द्वारा की जाए। नीट-स्नातक 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर किया गया था, जिसमें 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें