Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑपरेशन प्रहार का अगला वार, 250 पुलिसकर्मियों ने किया 300 संदिग्धों का वेरिफिकेशन, 40 पर कार्रवाई

October 28, 2024

ऑपरेशन प्रहार का अगला वार, 250 पुलिसकर्मियों ने किया 300 संदिग्धों का वेरिफिकेशन, 40 पर कार्रवाई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ‘ऑपरेशन प्रहार‘ नाम के इस अभियान के तहत चेकिंग, वेरिफिकेशन आदि काम किए जा रहे हैं। पुलिस टीम अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का वेरिफिकेशन करा रही है। इस दौरान नोएडा जोन में 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने 300 से ज्यादा संदग्धिों का वेरिफिकेशन किया। इसमें से 40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में नोएडा जोन के अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अगले चरण के में विभिन्न थाना इलाकों में रह रहे आपराधकि प्रवृत्ति के व्यक्तयिों के खलिाफ सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान उनके वेरिफिकेशन किए गए और उनसे संबंधति अन्य जानकारी जुटाई गई।

इस अभियान के तहत नोएडा जोन में 25 टीमों का गठन कर 250 पुलिसकर्मियों के द्वारा संदिग्धों का वेरिफिकेशन करते हुए 40 के खिलाफ कई मामले में कार्रवाई भी की गई। इसके पहले चलाए गए अभयिान में वाहनों की चेकिंग के दौरान भी संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

गौरतलब है कि ऑपरेशन प्रहार की ही कड़ी में नशे में गाड़ी चलाने वालों के खलिाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की थी और सैकड़ों गाड़ियों के चालान काटे थे। इसके साथ-साथ कई व्यक्तियों को हवालात की हवा भी खानी पड़ी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें