Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: सरकार बोली- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से रहें दूर

March 20, 2026

LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: सरकार बोली- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से रहें दूर

नई दिल्ली: सरकार ने एलपीजी (रसोई गैस) को लेकर लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराकर सिलिंडर बुक न करें। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- वेस्ट एशिया टेंशन के बीच बड़ी खबर, पेट्रोल कीमतों में हुआ इजाफा

एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

उन्होंने कहा कि घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लगातार सप्लाई की जा रही है। लोगों से यह भी कहा गया है कि जहां संभव हो, वे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का इस्तेमाल शुरू करें। इस दिशा में राज्य सरकारों को भी कदम उठाने के लिए कहा गया है, और जो राज्य इस पहल को अपनाएंगे उन्हें 10% अतिरिक्त एलपीजी देने का भरोसा दिया गया है।

 

एक दिन में करीब 55 लाख बुकिंग दर्ज की गई

सरकार के अनुसार, 13,700 से ज्यादा नए गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 7,500 से ज्यादा लोग एलपीजी से PNG पर शिफ्ट हुए हैं। लगभग 93% बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है। घबराहट में की जाने वाली बुकिंग (पैनिक बुकिंग) कम हुई है। एक दिन में करीब 55 लाख बुकिंग दर्ज की गई। सभी राज्यों में गैस की सप्लाई जारी है। पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की गई, जिसमें से करीब 50% गैस अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को दी गई।

स्थिति पर नजर रखने के लिए

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिला स्तर पर निगरानी समितियां काम कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में 4,500 जगहों पर छापेमारी की गई। उत्तर प्रदेश में ही 1,100 छापे पड़े। ऑयल कंपनियों ने 1,800 सरप्राइज जांच की।  सरकार ने माना कि स्थिति थोड़ी चिंताजनक है, लेकिन नियंत्रण में है। लोगों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखें और वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल बढ़ाएं।

शिपिंग और सप्लाई पर अपडेट

जहाजरानी मंत्रालय ने बताया कि समुद्र के रास्ते सप्लाई सामान्य है और कोई बड़ी समस्या नहीं है। खाड़ी क्षेत्र में फंसे 22 भारतीय जहाज और उनके नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में घटनाओं के बीच 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; 3 लाख लोग सुरक्षित लौटे भारत

पिछले 24 घंटों में

हेल्पलाइन पर 125 से ज्यादा कॉल आए। 200 से ज्यादा ईमेल मिले। 25 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया। देश के किसी भी बंदरगाह पर भीड़ या रुकावट नहीं है और सामान की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। न्यू मंगलोर पोर्ट ने क्रूड ऑयल और एलपीजी से जुड़े चार्ज में छूट देने की घोषणा की है, जो 14 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेगी। सरकार का कहना है कि एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अफवाहों से दूर रहें और जरूरत के हिसाब से ही गैस बुक करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें