Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंडरग्राउंड चलने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

July 28, 2024

अंडरग्राउंड चलने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

नयी दिल्ली: दिल्ली की महापौर शेली ओबेरॉय ने रविवार को भूमितल गत में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

सुश्री ओबेरॉय ने यह आदेश पुराने राजेंद्र नगर में पानी से भरे राव आईएएस कोचिंग सेंटर के भूमिगत तल में पानी भरने और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद दिया। उन्होंने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को इस दुखद घटना की त्वरित जांच करने और अगर कोई एमसीडी अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एमसीडी आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, “कल राजेंद्र नगर में चल रहे एक निजी कोचिंग संस्थान में पानी भरने के कारण कुछ विद्यार्थी फंस गए थे और उनमें से तीन विद्यार्थियों की जान चली गई। यह बहुत चौंकाने वाली घटना है। इस घटना की गहन जांच और त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में ऐसी घटना दोबारा न हो।” उन्होंने एमसीडी आयुक्त को निर्देश दिया, “दिल्ली भर में ऐसे सभी कोचिंग सेंटर जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और भूमिगत तल में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं, जो इमारत कानून का उल्लंघन करते हैं और मानदंडों के अनुसार नहीं हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।” सुश्री ओबेरॉय ने कहा, “इस त्रासदी के लिए एमसीडी के किसी अधिकारी के जिम्मेदारी का पता लगाने के लिए तत्काल जांच की जानी चाहिए। अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। “

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें