Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र की जनता फिर से सिखाएगी मोदी को सबक: खरगे

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबक सिखाएगी।

खरगे ने कहा,“लोकसभा में महाराष्ट्र की जनता ने मोदी जी को कुछ सबक़ सिखाया। उनके बहुमत को आपने कम किया। अब उनकी सरकार को खड़े होने के लिए भी दो पैरों की ज़रुरत है-बिहार के नीतीश कुमार और आंध्रा के चंद्रबाबू नायडू।”

उन्होंने कहा,“अगर ये दोनों निकल गए, तो मोदी सरकार गिरेगी, ठहरेगी या टिकेगी। ये कमाल महाराष्ट्र ने लोकसभा चुनाव में किया है। अब विधान सभा चुनाव में तो आपको पूरी तरह से डट कर मुक़ाबला करना है।”

Exit mobile version