Dainik Savera Times

पीयूष गोयल ने पाकिस्तान से आई महिला शरणार्थियों के साथ मनाया रक्षा बंधन

नयी दिल्ली: पाकिस्तान से आयीं महिला शरणार्थियों ने सोमवार को यहां रक्षा बंधन पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी।

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम उन प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा, जिन्हें इसके तहत तहत राष्ट्रीयता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, “नागरिकता (संशोधन) अधिनियम ने सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है, जो आपका अधिकार है।” उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन के महत्वपूर्ण रक्षा बंधन समारोहों में से एक है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इन सभी बहनों को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता मिल सकी है।

Exit mobile version