नेशनल डेस्क: आज क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर PM मोदी दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली और उत्तर भारत के असंख्य ईसाई समुदाय के साथ क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान चर्च में पीएम मोदी के साथ-साथ कई और लोग भी मौजूद थे। चर्चा की तस्वीरें और वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
एक्स पर तस्वीरें शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा- मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। आशा है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को प्रेरित करेगी।
Attended the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption in Delhi. The service reflected the timeless message of love, peace and compassion. May the spirit of Christmas inspire harmony and goodwill in our society. pic.twitter.com/humdgbxR9o
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
Here are some more glimpses from the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption. pic.twitter.com/ta5vTyYEJU
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
वहीं वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा- क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए। द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं।
May Christmas bring renewed hope, warmth and a shared commitment to kindness.
Here are highlights from the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption. pic.twitter.com/BzvKYQ8N0H
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
पीएम मोदी ने सभी को दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- सभी को शांति, दया और उम्मीद से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में मेलजोल को मजबूत करें।
Wishing everyone a joyous Christmas filled with peace, compassion and hope. May the teachings of Jesus Christ strengthen harmony in our society.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025

