Site icon Dainik Savera Times

SCO शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे PM मोदी! जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नयी दिल्ली: अगले माह कज़ाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एससीओ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री करेंगे। यह एससीओ शिखर सम्मेलन 3 और 4 जुलाई के दौरान आयोजित किया जाना है। इसलिए विदेश मंत्री डाॅ. जयशंकर वहां हमारे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।”

Exit mobile version