Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति मुर्मु और मोदी होंगे लाल किला विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को धार्मिक लीला कमेटी की ओर से विजयादशमी (दशहरा) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन कल लाल किला के परेड ग्राउंड किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

विजयादशमी के अवसर पर राजधानी में कई स्थलों पर रावण वध कार्यक्रम के साथ दशहरा मेले का भी आयोजन किया जाता है।

इसके अलावा, रविवार को श्रीराम के 14 वर्ष वनवास पूरे होने के बाद आयोध्या लौटने के अवसर ‘भरत मिलाप’ कार्यक्रम होगा। सोमवार को माधवदास पार्क से भगवान की ‘शोभा यात्रा’ शुरू होगी और मुख्य बाजारों से घूमने के बाद रात आठ बजे माधवदास पार्क में रामलीला कार्यक्रम को समापन होगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक विजयादशमी का कार्यक्रम कल दोपहर करीब तीन बजे से शुरू होगा। रामलीला कमेटी के आयोजकों ने दर्शकों और अन्य अतिथियों से समय से पहले पहुंचने का आग्रह किया गया।

Exit mobile version