Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति मुर्मु ने 15 उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार किए प्रदान

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्सिंग कार्य में उल्लेखनीय सेवा के लिए बुधवार को 15 नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजिम समारोह में ये पुरस्कार दिये।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए की थी।

पुरस्कार पाने वाले पेशेवरों में श्रीमती शीला मंडल , आइकेन लोलन, विद्जेयकुमारी वी, जनुका पांडे, अनिनंदता प्रमाणिक , बी अमूसाना देवी, मेजर जनरल आई डेलोस फ्लोरा , प्रेम रोज सूरी, तब्बसुम इरशाद हांडू , नागराजैया, शमशाद बेगम अतालदा , आशा डब्ल्यू बावने , मनकीमी, संयुक्ता सेठी और श्री राधे लाल शर्मा शामिल हैं।

Exit mobile version