Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर कई इलाकों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

Putin India Visit News : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा और मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए राजधानी में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि शुक्रवार को खासकर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में यात्रा करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इन इलाकों में जाम और रूट बदलने की स्थिति बन सकती है।

मेट्रो स्टेशनों पर भी अस्थायी रोक संभव
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि पुतिन के मूवमेंट के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट थोड़े समय के लिए बंद हो सकती है। यह रोक ज्यादा देर नहीं चलेगी। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने सभी विवरण साझा नहीं किए हैं।

एयरपोर्ट से होटल तक ट्रैफिक पर असर
राष्ट्रपति पुतिन पालम एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल जाएंगे। इस रूट पर उनकी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा।

कौन-कौन से इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं?

-एनएच-8 (दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे)

-धौला कुआं

-दिल्ली कैंट क्षेत्र

-शाम को प्रधानमंत्री आवास में डिनर के लिए जाते समय भी ट्रैफिक में रुकावटें आ सकती हैं।

इन सड़कों पर असर पड़ेगा

-सरदार पटेल मार्ग

-पंचशील मार्ग

-शांति पथ

-इनसे जुड़े आस-पास के मुख्य मार्ग

शुक्रवार को सबसे ज्यादा ट्रैफिक दिक्कत
शुक्रवार को पुतिन का कार्यक्रम सबसे व्यस्त रहेगा। उनकी कई जगहों पर मीटिंग और आधिकारिक यात्रा के कारण सुबह से शाम तक अलग-अलग रूट्स पर ट्रैफिक बाधित होने की संभावना है।

सुबह के समय किन क्षेत्रों में असर रहेगा
राष्ट्रपति पुतिन सुबह राजघाट और हैदराबाद हाउस जाएंगे। इस वजह से इन जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा।

-राजघाट

-शांति वन

-राजाराम कोहली मार्ग

-रिंग रोड

-दिल्ली गेट

-आईटीओ

-तिलक मार्ग

-इंडिया गेट के आसपास के रास्ते

दोपहर के समय किन रूट्स पर दिक्कत होगी
दोपहर में उनका कार्यक्रम भारत मंडपम में रहेगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त इवेंट होगा। इस दौरान जिन सड़कों पर जाम या डायवर्जन संभव है।

-मथुरा रोड

-भैरो रोड

-इंडिया गेट क्षेत्र

-मंडी हाउस

-आईटीओ और आसपास के इलाके

शाम को राजकीय भोज के कारण अतिरिक्त सुरक्षा
शाम को राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज और अन्य कार्यक्रम तय हैं। ऐसे में इन रूट्स पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा और कुछ समय के लिए सीमित मूवमेंट रहेगा।

लोगों को क्या सलाह दी गई है
गैर-जरूरी यात्रा से बचें, खासकर शुक्रवार को। ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अपडेट चेक करते रहें। भीड़ और जाम वाले इलाकों को वैकल्पिक रूट से पार करें। मेट्रो से सफर कर रहे हों तो संभावित अस्थायी बंदिशों के लिए तैयार रहें।

 

Exit mobile version