Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की एक इमारत हुयी दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया, परिजनों को अनुग्रह राशि की घोषणा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देर शाम उत्तरी चेन्नई में निर्माणाधीन भेल एन्नोर इकाई में स्टील आर्च गिरने से नौ मज़दूरों की हुयी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,“ तमिलनाडु के चेन्नई में एक इमारत के ढहने से हुई दुर्घटना से दुखी हूँ। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ

Exit mobile version