Site icon Dainik Savera Times

21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के चतुष्कोणीय गठबंधन क्वाड के चौथे शिखर-सम्मेलन तथा न्यूयॉर्क में भविष्य पर शिखर-सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 सितंबर को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी यात्रा के दौरान, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, की मेजबानी में विलमिंगटन, डेलावेयर में 21 सितंबर को होने वाले चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Exit mobile version