Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी ने की महिलाओं से ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ने की अपील

October 6, 2024

राहुल गांधी ने की महिलाओं से ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ने की अपील

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को आवश्यक बताते हुए देशभर की महिलाओं से पार्टी के ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ने की अपील की है।

गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर यह अपील करते हुए महिलाओं से राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है ताकि देश की आधी आबादी को उनका हक मिल सके।

गांधी ने कहा,“महिलाएं हमेशा से हमारे समाज और राजनीति की एक महत्वपूर्ण शक्ति रही हैं, फिर भी संसद और विधानसभाओं में नेतृत्व की भूमिकाओं में असमानता बनी हुई है। सच्ची समानता के लिए इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।”

उन्होंने कहा,“ ‘आधी आबादी, पूरा हक’ की सोच के साथ हम इस लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं। यदि आप भी यह बदलाव लाने के लिए तैयार हैं, तो ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ें। आपकी भागीदारी ज़मीनी स्तर पर संगठन को मज़बूत बना कर असली बदलाव लाने के लिए बेहद अहम है।”

उन्होंने महिलाओं से अपील की और कहा,“आइए, गांव से लेकर राष्ट्र तक हम इस परिवर्तन के प्रतिभागी बनें और आज ही ‘शक्तिअभियान डॉटइन’ पर रजिस्टर करें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें