Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi ने ‘इंदिरा फेलोशिप’ के विकास पर डाला प्रकाश, महिलाओं से की अपील कहा हक पाने के लिए इंदिरा फेलोशिप से जुड़ें

September 29, 2024

Rahul Gandhi ने ‘इंदिरा फेलोशिप’ के विकास पर डाला प्रकाश, महिलाओं से की अपील कहा हक पाने के लिए इंदिरा फेलोशिप से जुड़ें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के सशक्तीकरण को आवश्यक बताते हुए रविवार को राजनीति में दिलचस्पी रखने वाली महिलाओं से ‘इंदिरा फेलोशिप’ से जुड़कर महिला केंद्रित राजनीति का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

गांधी ने कहा, “एक साल पहले, महिला राजनीति को केंद्र में रखकर हमने ‘इंदिरा फेलोशिप’ की शुरुआत की थी। आज यह पहल महिला नेतृत्व के एक सशक्त कारवां में बदल चुकी है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए बिना समाज में समानता और न्याय मुमकिन नहीं है। आधी आबादी, पूरा हक़ – हिस्सेदारी, कांग्रेस पार्टी की सोच और संकल्प का प्रतीक है।”

उन्होने कहा, “मैं एक बार फिर ज़मीनी स्तर पर काम करने की चाहत रखने वाली महिलाओं से ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ने और महिला केंद्रित राजनीति का हिस्सा बनने का आह्वान करता हूँ। ‘शक्ति अभियान’ से जुड़कर महिलाएँ ब्लॉक स्तर पर सशक्त संगठनों का निर्माण कर रही हैं। उन्हें सीखने, आगे बढ़ने और बदलाव लाने का अवसर मिल रहा है।” कांग्रेस नेता ने महिलाओं से अभियानों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा, “आप भी इस बदलाव का हिस्सा बनें और ‘इंदिरा फेलोशिप’ के माध्यम से ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ने के लिए शक्तिअभियान.इन पर रजिस्टर करें। साथ मिलकर स्वराज लाएंगे और गांव से लेकर देश तक बदलाव लाएँगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें