Site icon Dainik Savera Times

15, 16 और 17 फरवरी को प्रयागराज के रास्ते विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाएगा रेलवे

नयी दिल्ली: उत्तर रेलवे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच (प्रयागराज के रास्ते) वंदे भारत विशेष ट्रेन चलाएगा।

उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वंदे भारत विशेष ट्रेन संख्या 02252 नयी दिल्ली से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.00 बजे प्रयागराज होते हुए 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने सप्ताहांत में महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: बटाला में CM भगवंत मान ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Exit mobile version