Site icon Dainik Savera Times

राजनाथ ने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर की उच्च स्तरीय बैठक

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में निरंतर हो रही आतंकवाद की घटनाओं के मद्देनजर बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यहां साउथ ब्लाक में हुई इस बैठक को केन्द्र शासित प्रदेश में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल , रक्षा सचिव गिरधर अरमाने , सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

जम्मू कश्मीर में पिछले एक महीने से भी अधिक समय से आतंकवादी घटनाओं में खासी बढोतरी हुई है। आज भी एक मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया। इससे पहले भी तकरीबन हर सप्ताह सशस्त्र बलों तथा सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ होती रही है। इन घटनाओं में सेना और सशस्त्र बलों के जवान भी शहीद हुए है। एक अनुमान के अनुसार इस वर्ष तक जुलाई तक दस से भी आतंकवादी घटनाओं में सैन्यकर्मियों सहित 20 से भी अधिक लोग मारे गये हैं।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अच्छी खासी संख्या में आतंकवादी भी मारे गये हैं लेकिन आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Exit mobile version