Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान के रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे राजनाथ सिंह; द्विपक्षीय बैठक करेंगे

May 5, 2025

जापान के रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे राजनाथ सिंह; द्विपक्षीय बैठक करेंगे

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ सोमवार को यहां द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

दोनों पक्ष वर्तमान क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता है, जिसने वर्ष 2014 में इस सहयोग को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद गुणात्मक गति प्राप्त की है। रक्षा और सुरक्षा दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

रणनीतिक मामलों पर बढ़ते तालमेल के कारण हाल के वर्षों में भारत और जापान के बीच रक्षा आदान-प्रदान को बल मिला है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता के मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण से इसका महत्व बढ़ रहा है।

दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच नवंबर 2024 में लाओ पीडीआर में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के मौके पर पहली बातचीत के बाद छह महीने के भीतर यह दूसरी बैठक होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब को जल्द मिलेगा नया DGP: UPSC को भेजे जाएंगे 14 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें