Guru Randhawa Gym Firing News: मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 24HS FITNESS DELHI जिम पर फायरिंग करने का दावा करते हुए ऑडियो नोट और फेसबुक पर धमकी दी है। गैंगस्टर का दावा है गुरु रंधावा की जिम पर फायरिंग की है।
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के पुष्कर एन्क्लेव में स्थित “24 HRS फिटनेस” जिम पर सुबह के समय फायरिंग की घटना हुई। बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने जिम के शीशे पर कई राउंड गोलियां चलाईं। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन जिम के शीशे को नुकसान हुआ है।
पुलिस का आया बयान
दिल्ली पुलिस (DCP आउटर) के अनुसार PCR कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि यह जिम स्थानीय व्यक्ति का है । अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है । आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जांच तेजी से जारी है ।
इस गैंग ने किया दावा
इस घटना के बाद एक गैंग से जुड़े व्यक्ति ने सोशल मीडिया और ऑडियो संदेश के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। उसने कहा कि यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है। दावा किया गया कि यह जिम मशहूर गायक Guru Randhawa से जुड़ा है। साथ ही धमकी भरे संदेश भी जारी किए गए।
पुलिस की शुरुआती जांच में साफ किया गया है कि जिम का सीधा संबंध Guru Randhawa से अभी तक साबित नहीं हुआ है। जिम एक स्थानीय व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। गैंग द्वारा किया गया दावा अभी जांच के दायरे में है।
आगे की जांच जारी
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। आसपास के इलाकों में तलाशी जारी है। हमलावरों की पहचान करने की कोशिश हो रही है। पूरे मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...