Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश हुई है। CM हाउस में जनसुनवाई के दौरान 35 वर्ष के एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के समय हुई इस घटना की निंदा की है। पार्टी के ही सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला शख्स एक 35 वर्षीय व्यक्ति है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस हमले के बारे में बीजेपी का कहना है कि CM रेखा गुप्ता वीरवार सुबह अपने सरकारी आवास पर जन सुनवाई कर रही थी, इस दौरान उन पर कथित हमला हुआ। इस घटना की बीजेपी ने निंदा की है। जानकारी ये भी सामने आई है कि जन सुनवाई चल रही थी इस दौरान हमलावर ने सबसे पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर उन पर कथित हमला कर दिया।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी पर जनसुनवाई के दौरान हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। जनता से उनका निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। मैं उनकी शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
I strongly condemn the cowardly attack on Hon’ble CM @gupta_rekha Ji during a public hearing.
Her fearless connect with people and unwavering commitment to public service clearly unsettles the opposition, which is stooping to such shameful tactics.
Wishing her strength, safety… pic.twitter.com/Qn5Zyscjh4— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) August 20, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना… pic.twitter.com/dTYBL9Q9ic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2025
A mishap happened during Jan Sunvai at CM Residence, Civil Lines. Delhi BJP President Virendraa Sachdeva strongly condemns the attack on CM Rekha Gupta during the weekly Jan Sunvai. Police inquiry to reveal details: Delhi BJP
— ANI (@ANI) August 20, 2025
मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा, “यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज़ उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है… मैं वहीं थी… वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है। ”
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Anjali, who was present at the spot, says, “This is wrong. Everyone has the right to Jan Sunvai. If an imposter can slap her, this is a big deal…I was there…The person was speaking and he suddenly slapped. Police… pic.twitter.com/fsQCY8Jl0P
— ANI (@ANI) August 20, 2025
अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचे शैलेंद्र कुमार कहते हैं, “मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पंहुचा तो अफरा-तफरी मच गई क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह गलत है।”
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Shailendra Kumar says, “I had come from Uttam Nagar with a complaint over sewer. When I reached the gates, chaos broke out because the CM was slapped. This is wrong…” pic.twitter.com/dVIJhz6ipD
— ANI (@ANI) August 20, 2025