Site icon Dainik Savera Times

दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भी विद्यालय रहेंगे बंद: आतिशी

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल से 10वीं और 12वीं के लिए भौतिक कक्षाएं स्थगित रहेंगी और अगले आदेश तक पढ़ाई ऑनलाइन होगी।”

उधर, शिक्षा निदेशालय ने भी एक आदेश जारी कर सरकारी और निजी विद्यालय के प्रमुखों को 10वीं और 12वीं सहित सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भौतिक कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश दिया।

शिक्षा निदेशालय ने जारी आदेश में कहा, ‘‘शिक्षा निदेशालय, एमसीडी, एनडीएमसी और डीसीबी के तहत सभी सरकारी, सरकार से वित्त पोषित और गैर-सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को अगले आदेश तक 10वीं और 12वीं सहित सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए भौतिक कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश दिया जाता है।”

Exit mobile version