Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के बीच कल होगी छठी वार्ता

October 21, 2024

भारत-सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के बीच कल होगी छठी वार्ता

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एन जी इंग हेन मंगलवार को यहां भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की छठी वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है। दोनों पक्ष साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। द्विपक्षीय रक्षा संबंध इस सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच व्यापक संपर्क, सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय यात्राएं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, जहाज यात्राएं और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल करने के लिए प्रतिबद्धताओं में विविधता आई है।

सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ और हिन्द प्रशांत विज़न का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक है।

सिंगापुर के रक्षा मंत्री 2 से123 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रियों के संवाद का पांचवां संस्करण जनवरी 2021 में वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें