Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

  फुटपाथ पर आराम से सो रहे थे मजदूर… तभी तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की हुई मौत

September 19, 2024

  फुटपाथ पर आराम से सो रहे थे मजदूर… तभी तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की हुई मौत
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के गीता कॉलोनी इलाके में फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूर तेज रफ्तार तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आ गए, जिसमें 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं। यह घटना गांधी नगर के पुस्ता रोड पर सुबह के समय घटी, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि एक कार फुटपाथ पर चढ़ी हुई है।
 
पुलिस को वहां पहुंचने पर पता चला कि सोनू (40) और मोहम्मद इस्लाम (38) इस दुर्घटना में घायल हो गए, जिन्हें एसडीएन अस्पताल ले जाया गया है। मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले सोनू और इस्लाम दुर्घटना के समय फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इस्लाम का इलाज हो रहा है।
 
उन्होंने बताया कि कार चालक शास्त्री नगर निवासी राहुल कुमार (38) को मौके से हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें