
SSC Head Constable Recruitment : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए है जो दिल्ली पुलिस में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस में करियर बनाने का यह सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि भविष्य में इस प्रतिष्ठित पद पर अपनी सेवा दे सकें। वहीं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से जाने न दें।
रिक्तियों का विवरण:
SSC इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 509 हेड कांस्टेबल पदों को भरेगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं।
पुरुष हेड कांस्टेबल: 341 पद
महिला हेड कांस्टेबल: 168 पद
पदों का वर्गवार वितरण इस प्रकार है: अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति।
आवेदन के लिए पात्रता:
उम्मीदवार भारत के नागरिक होने चाहिए।
आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जुलाई 2025 तक)। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट मिलेगी।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं (माध्यमिक) या इसके समकक्ष है।
अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया:
–आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
–होमपेज पर SSC हेड कांस्टेबल भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
–नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन प्राप्त करें।
–आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
–आवेदन की प्रिंटआउट अवश्य निकालें।
आवेदन शुल्क:
महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन एवं पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क माफी है। अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रारंभ: 29 सितंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
आवेदन सुधार की तिथि: 27 से 29 अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 या जनवरी 2026
मेष: दिन शुभ रहेगा...