Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद DRM समेत 4 बड़े अधिकारियों के तबादले!

March 5, 2025

नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद DRM समेत 4 बड़े अधिकारियों के तबादले!

Stampede at New Delhi Station : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के एक पखवाड़े बाद दिल्ली के मंडल रेलवे प्रबंधक (DRM) सुखविंदर सिंह और अतिरिक्त DRM विक्रम सिंह राणा समेत रेलवे के चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

बिना कारण बताए हुए तबादले-
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से तत्काल कोई कारण बताए बिना उनका तबादला किया गया है, लेकिन इस कदम के समय से जाहिर तौर पर भगदड़ से इसके तार जुड़े हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय को कहीं न कहीं उनकी ओर से लापरवाही नजर आई है।’’

इन अधिकारीयों के हुए तबादले-
आधिकारिक आदेश के अनुसार DRM सुखविंदर सिंह, ADRM विक्रम सिंह राणा, स्टेशन निदेशक महेश यादव और वरिष्ठ संभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक (यात्री सेवा) आनंद मोहन का तबादला किया गया है। उनकी नयी पदस्थापनाओं की घोषणा नहीं की गई है।

यहाँ से जारी हुए आदेश-
DRM और ADRM के तबादले रेलवे बोर्ड के एक आदेश के माध्यम से किए गए हैं, वहीं यादव एवं नारायण का संयुक्त स्थानांतरण आदेश उत्तर रेलवे की ओर से जारी किया गया।

ये बने नए DRM-
सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल का DRM नियुक्त किया गया था और उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के उत्तरार्ध तक था। रेल मंत्रालय द्वारा जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को दिल्ली का DRM बनाया गया है । विक्रम सिंह राणा की जगह वरिष्ठ अधिकारी समीर कुमार ने ली है।

क्या कहा गया आदेश में-
आदेश में कहा गया, ‘‘रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को स्थानांतरित कर सुखविंदर सिंह की जगह DRM/दिल्ली/उत्तर रेलवे के पद पर नियुक्त किया जाता है। सिंह के लिए आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें