Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरुण चुग ने गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, निजामुद्दीन में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, ‘शुकराना समागम’ में हुए शामिल

June 10, 2025

तरुण चुग ने गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, निजामुद्दीन में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, ‘शुकराना समागम’ में हुए शामिल

नई दिल्ली/अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग आज दिल्ली स्थित पावन गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, निजामुद्दीन में आयोजित “शुकराना समागम” में शामिल हुए और गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर देश और समाज की शांति, एकता और समृद्धि के लिए अरदास की।

चुग ने कहा, “गुरबाणी की अमृतवाणी से मन को असीम शांति और ऊर्जा मिली। गुरुओं की शिक्षाएं सेवा, समर्पण और राष्ट्रकल्याण का मार्ग दिखाती हैं। यह दिव्य अनुभव सदा प्रेरणा देता रहेगा।”

समागम के दौरान हजूरी रागी भाई सतविंदर सिंह सरताज और भाई गुरफतेह सिंह शांत ने अपने भावपूर्ण कीर्तन से पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। संगत में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर होकर गुरुवाणी में लीन दिखे। चुग ने जोड़ा, “ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक चेतना और आध्यात्मिक बल का संचार होता है। पंथ, देश और समाज के प्रति समर्पण की भावना और अधिक प्रबल होती है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें