Site icon Dainik Savera Times

तेजस्वी सूर्य ने राहुल की खुली बहस की चुनौती को स्वीकारा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय जनता पार्टी को खुली बहस की चुनौती स्वीकार कर अपने संगठन के उपाध्यक्ष एवं रायबरेली के दलित समाज से आने वाले एक शिक्षित नौजवान को इस बहस के लिए नामित किया है।

बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्य ने गांधी को सोमवार को एक पत्र लिखकर सूचित किया कि भाजपा को उनकी खुली बहस की चुनौती स्वीकार है और वह भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को बहस में पार्टी की ओर से भाग लेने के लिए नामित कर रहे हैं।

Exit mobile version