Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केन्द्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित तीन राज्य गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को दिए 675 करोड़

October 1, 2024

केन्द्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित तीन राज्य गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को दिए 675 करोड़

नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से अग्रिम राशि के रूप में गुजरात को 600 करोड़, मणिपुर को 50 करोड़ और त्रिपुरा को 25 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ये राज्य इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।

केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

इस वर्ष के दौरान, असम, मिज़ोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में अत्यधिक भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का मौके पर आंकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का गठन किया गया है। अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बाकी राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता पर निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा, हाल ही में बाढ़ से प्रभावित बिहार और पश्चिम बंगाल में भी नुकसान का मौके पर आंकलन करने के लिए टीम जल्द ही भेजी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें